नबीनगर: सरडीहा गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी शंकर चौहान है. प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने गुरुवार की शाम 5 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति को जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.