नबीनगर: वरुणा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को नबीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के वरुणा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी चंदन कुमार पासवान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार की दोपहर 3:00 बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.