पटियाली: सुजावलपुर के जंगल में पुलिस और गौकश के बीच मुठभेड़, गौकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली
गंजडुण्डवारा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर गौकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सुजावलपुर के जंगल में गौकशी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई,जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना नाम तसलीम बताया।