महाराष्ट्र कमाने गया युवक लापता, एक माह से नहीं हुई बात
मोबाइल और आधार कमरे में मिले, काम छोड़कर जाने की जानकारी से परिजन परेशान
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी गोविन्द (28) पुत्र रामसुमेर रोजी-रोटी कमाने के लिए महाराष्ट्र के कल्याण गया था। करीब एक माह पहले पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
परिजनों के मुताबिक, कल्याण स्थित कारखाना मालिक से जानकारी की गई तो बताया गया कि गोविन्द का मोबाइल फोन और आधार कार्ड उसके कमरे में रखा हुआ है और वह काम छोड़कर चला गया है। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
बेटे के लापता होने से पिता रामसुमेर और मां कुसुम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गोविन्द के संबंध में किसी को कोई ज�