आमने-सामने बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, बेटी समेत दो घायल
ससुराल जाते समय हुआ हादसा, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव निवासी अल्ताब अहमद (40) रविवार को पत्नी निकहत और बेटियों हनिया व अफरीन के साथ प्रयागराज स्थित ससुराल जा रहे थे। सेहुणा गांव के बेला देवी स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में अल्ताब और उनकी बेटी हनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को चायल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अल्ताब को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक सवार शेरगढ़ निवासी अप्पू पंडित पुत्र परमानंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अल्ताब की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
@cmoffice_up @up.tak @uppolice @kaushambilive @kaushambinetwork.official @kaushambinetwork.official