पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, 4 से अधिक मौतों की सूचना,कई घायल , रोता परिवार
कौशांबी में पिपरी-पुरामुफ्ती बॉर्डर पर हादसा, आसपास के कई मकान ध्वस्त
कौशांबी। थाना पिपरी और पूरामुफ्ती बॉर्डर पर आदिल नाम से संचालित बताए जा रहे पटाखा गोदाम में सोमवार सुबह करीब 11 बजे जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि इलाके में हड़कंप मच गया।
विस्फोट में चार से अधिक लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है, जबकि मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। धमाके की चपेट में आने से आसपास के कई मकानों के क्षतिग्रस्त और ध्वस्त होने की भी सूचना है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
@inc_uttarpradesh @cmoffice_up @up70_wali @kaushambilive