हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो लोग घायल
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव निवासी रूपुदमन राठौर उर्फ मोनू राठौर (40) और अभिजीत राठौर उर्फ रिंकू राठौर (38) बाइक से बेवर गए थे। वापस लौटते समय इटावा-बरेली हाईवे पर महराला पुलिया के पास हादसा हो गया।
घायलों के अनुसार, पीछे से आ रही डिजायर कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक और कार दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल मोनू राठौर ने फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन दोनों को निजी वाहन से उपचार के लिए फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल ले गए।
वहीं मदनपुर चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह के अनुसार, कार का टायर फटने से हादसा हुआ। कार सवार आशुतोष पांडेय समेत तीन अन्य लोग मैनपुरी से फर्रुखाबाद जा रहे थे।
#मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #सड़कहादसा #इटावाबरेलीहाईवे #हादसा #BreakingNews #FarrukhabadNews #RoadAccident
Amritpur, Farrukhabad | Aug 23, 2026