पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस पर हमला करने वाले प्राथमिकी अभियुक्त को पीपराकोठी पुलिस गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के हथियाही का मोहन चौधरी है। जिस पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 209/23 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज था। जिसकी तलाश पुलिस तीन वर्षों से कर रही थी,वह चकमा देकर फरार हो जाता।