कोडरमा: समाहरणालय के पास कुत्ते को बचाने में ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त, व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
कोडरमा थाना क्षेत्र के समाहरणालय के सामने कुत्ता बचाने के चक्कर में टोटो पलटा, चालक घायल। घायल की पहचान मुरली महतो उम्र 36 वर्ष ग्राम पूर्णनगर के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार टोटो कोडरमा से तिलैया की तरफ जाने के कारण में समाहरणालय के समीप कुत्ता को बचाने का चक्कर में टोटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक घायल हो गया।