कोडरमा: दुर्गा पूजा के दौरान तिलैया थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 23 सितंबर को होगी शांति समिति की बैठक
दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को लेकर तिलैया पुलिस के द्वारा 23 सितंबर मंगलवार को शाम 4:00 बजे तिलैया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। तिलैया थाना से मिली जानकारी के अनुसार शांति समिति के बैठक में थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल के लाइसेंस धारी, पूजा समिति के पदाधिकारी, समाज सेवी मौजूद रहेंगे।