कोडरमा: प्रखंड कार्यालय के पास समाज कल्याण विभाग और संस्था ने डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के बारे में किया जागरूक
समाज कल्याण विभाग, कोडरमा तथा स्वयंसेवी संस्था जीवन ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड कोडरमा के PVTG क्षेत्र गझड़ी, हथुआधारण एवं प्रखंड कार्यालय कोडरमा में डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2011 के अंतर्गत डायन-विसाही के नाम पर महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने हेतु गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।