कोडरमा: घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल में इलाज के बाद किया रेफर
कोडरमा के बांसडीह निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र राम के द्वारा सोमवार को घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। रामचंद्र राम के द्वारा जहर खाने की सूचना परिजनों को मिलने के बाद परिजनों तुरंत इलाज अस्पताल कोडरमा लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।