डिंडौरी: वार्ड क्र 10 के निवासियों ने सड़क निर्माण के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी के वार्ड क्रमांक 10 के निवासियों ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे सार्वजनिक आवागमन को लेकर सडक निर्माण कराने की कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल वार्ड वासियों ने बताया कि स्कूल ग्राउंड से आवा गमन का रास्ता वर्षो से बना हुआ था लेकिन स्कूल प्रबंधन के द्वारा गेट लगाकर ताला लगा दिया गया जिसके चलते भगवान में परेशानी हो रही है ।