पटना में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों का समय बदला
बिहार में मानसून का आगमन हो चुका है, लेकिन फिलहाल पूरे राज्य में इसका असर नहीं दिख रहा है। प्रदेश के कई जिले अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। रविवार को 40 डिग्री के साथ शेखपुरा सबसे गर्म रहा।
बढ़ती गर्मी के बीच पटना DM ने क्लास 5 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। जबकि क्लास 6 से 8 तक की पढ़ाई सुबह 10:30 तक चलेंगी। ये आदेश सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लागू होंगी।
Bihar, India | Jun 16, 2026