धनरुआ: मैट्रिक परीक्षा प्रवेश नीति पर विवाद: छात्रा की मौत के बाद सख्त नियमों की पुन: समीक्षा की मांग
Dhanarua, Patna | Feb 19, 2026 19 फरवरी 2025 धनरूआ—मैट्रिक परीक्षा के दौरान प्रवेश नियमों के सख्त पालन के कारण देर से पहुंची एक छात्रा को केंद्र में एंट्री न मिलने और बाद में आत्महत्या करने की घटना ने शिक्षा विभाग की नीतियों पर सवाल उठा दिए हैं। घटना के बाद समुदाय, वकील, पुलिस और आम नागरिकों की ओर से परीक्षा केंद्रों पर कुछ मिनट देर होने पर भी प्रवेश देने की मांग जोर पकड़ रही है।