फर्रुखाबाद: कादरीगेट पर शराब के नशे में बेहोशी हालत में मिला युवक, होमगार्ड ने जिला अस्पताल लोहिया में कराया भर्ती
थाना कादरीगेट के मोहल्ला लकूला निवासी 30 वर्षीय विजय पुत्र वीरपाल बेहोशी हालत शराब के नशे में कादरीगेट पर पड़ा हुआ था। तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। होमगार्ड राजकिशोर मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की सहायता से बेहोशी हालत में विजय को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ अमन कुमार ने विजय को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।