फिरोज़ाबाद: पुलिस ने चेकिंग के दौरान बांछित आरोपी को नगला पछिया इलाके से किया गिरफ्तार,देशी तमंचा कारतूस ऒर बाइक के पार्ट्स बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण प्रभारी योगेंद्र पाल व पुलिस टीम ने शनिवार की सुवह चेकिंग के दौरान नगला पछिया इलाके से चोर गिरोह के बांछित आरोपी हीरो यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मोके से एक देशी तमंचा कारतूस बरामद किया है। वही आरोपी की निशानदेही पर एक मकान से चोरी की बाइक के अलग-अलग पार्ट्स भी बरामद किये है। आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।