फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार की सुवह बगिया मोहल्ला से अहतशाम अनवर नामक बांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।