मंडला: चार दिन की बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा, सहस्त्रधारा में दिखा मनमोहक दृश्य
Mandla, Mandla | Jul 5, 2026 पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते सहस्त्रधारा क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है। तेज बहाव और बढ़े जल स्तर के कारण नर्मदा का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक दिखाई दे रहा है। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे बड़ी संख्या में लोग नर्मदा के इस विकराल रूप को देखने सहस्त्रधारा पहुंचे।