रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर: अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर, घरों में घुसा पानी, पैदल पुल जलमग्न,
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, निचले इलाकों में जलभराव, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की!!
रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उफनती नदी और तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है। वहीं, पुनाड़ गदेरे पर सुविधानगर में बाल्मीकि समाज बस्ती और जिला अस्पताल को जोड़ने वाला पैदल पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे क्षेत्र में आवाजाही बाधित हो गई है।