🚨 तिलवाड़ा में बारिश का कहर, उफनाए गदेरे ने मचाई तबाही!
🌧️ रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच तिलवाड़ा स्थित स्मार्ट शौचालय के पास बुधवार देर रात गदेरा अचानक उफान पर आ गया।
💥 गदेरे के साथ आए भारी मलबे और बोल्डरों ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। कई वाहन मलबे में दब गए, जिससे देर रात इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
🚜 सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर फंसे वाहनों को निकालने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य जारी है। लगातार बारिश के चलते राहत कार्य में भी बाधाएं आ रही हैं।
⚠️ प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि नदी-नालों और गदेरों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।
🙏 सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
#Rudraprayag #Tilwara #HeavyRain #RainAlert #Uttarakhand #BreakingNews #Monsoon #KedarnathHighway #UttarakhandNews