🚨 रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर!
🌧️ लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
🏠 शहर के कई निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है। जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लोग अपने घरों से पानी निकालने में जुटे हैं।
🌉 सुविधानगर में पुनाड़ गदेरे पर बना पैदल पुल उफनाते पानी में पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
⚠️ प्रशासन ने लोगों से नदी और गदेरों के आसपास न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है। राहत एवं बचाव दलों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
🙏 सभी नागरिक सुरक्षित रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#Rudraprayag #Uttarakhand #RainAlert #Alaknanda #Flood #Monsoon #BreakingNews #UttarakhandNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 6, 2026