परसिया: मोहन कालरी मोआरी में सीटू ने कामगारों को सदस्यता सत्यापन के लिए किया जागरूक, सदस्यता पर चर्चा भी की
लाल झंडा कोयला मजदूर संघ सीटू ने सोमवार को 8 बजे मोहन कालरी में गेट मीटिंग की। गेट मीटिंग में सदस्यता सत्यापन को लेकर कामगारों के बीच जन जागरण किया गया। कामगारों को सदस्यता सत्यापन में सीटू का सहयोग देने की अपील की गई। गेट मीटिंग में चार नए कोड़ बिल लागू होने को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि ये नए कानून प्रबंधन के बचाव के लिए है।