निवाई: निकाय चुनाव 2026 को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने पंचायत समिति सभागार में 40 वार्डों के प्रत्याशियों की ली बैठक
Niwai, Tonk | Sep 7, 2026 सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे पंचायत समिति सभागार में रिटर्निग ऑफिसर गंभीर सिंह सहित रिटर्निंग ऑफिसर सृष्टि जैन ने 9 सितंबर को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर 40 वार्डों के प्रत्याशियों के साथ अहम बैठक ली। सभी प्रत्याशियों को चुनावी गाइडलाइन से अवगत कराया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने धारा 164 के बारे में सभी प्रत्याशियों को जानकारी दी।