बेंगाबाद: मधवाडीह खण्डोली में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के अभ्यास वर्ग का समापन समारोह संपन्न हुआ
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के द्वारा मधवाडीह स्थित खण्डोली एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन मे अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को 3 बजे हो गया।दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन अभ्यास वर्ग में संगठन को मजबूत करने, 351 पंचायतों व 18 सौ गांवों मे समिति का निर्माण करने पर चर्चा की गई।