बेंगाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए गिरिडीह सिविल कोर्ट में बीमा कंपनियों के साथ न्यायाधीशों की बैठक
सिविल कोर्ट गिरिडीह में 10 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शुक्रवार को 2 बजे तक जिला एवं सत्र न्यायाधीश गण, बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक एवं बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की गई।बताया गया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।