बेंगाबाद: डूमरजोर चापूवाडीह के लक्ष्मण पंडित सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
बेंगाबाद के डूमरजोर चापूवाडीह निवासी लक्ष्मण पंडित सड़क हादसे में घायल हो गए। शनिवार को 5 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि 60 वर्षीय लक्ष्मण पंडित किसी परिचित को शादी का निमंत्रन देने गया था।वहां से बाइक से वापस लौटने के दौरान बंदरकूपी के पास किसी वाहन से चकमा खाकर इनकी बाईक असंतुलित हो गई और यह गिरकर घायल हो गया।