उधवा: उत्तर पियारपुर पंचायत में मुखिया आजाद शेख ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री
उधवा प्रखंड के उत्तर पियारपुर पंचायत में सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के मुखिया आजाद शेख ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।