सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर जहां पूरा देश चिंतित है और कई फिल्मी हस्तियों ने उनसे आमरण अनशन खत्म करने की अपील की है, वहीं विवेक ओबेरेॉय इस पर बोलने से बचते दिखे। विवेक ओबेरॉय से हाल ही जब सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो वह बचते नजर आए और कहा कि वह एक्टर हैं, नेता नहीं। इसी पर यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी है और कहा कि उनकी रीढ़ ही नहीं है।
मीडिया से बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय से सोनम वांगचुक के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा गया। वह पिछले 20 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वांगचुक ने नीट पेपर लीक को लेकर जहां शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है, तो वहीं लद्दाख के लिए पूर्ण राज्य की मांग भी। इसी को लेकर उनका अनशन जारी है। विवेक से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने के बजाय, खुद को एक ऑब्जर्वर बताया जो अपने आस-पास हो रही घटनाओं से लगातार सी
Korba, Korba | Jul 17, 2026