गोंडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन की देवीपाटन मंडल की टीम ने नगर पालिका परिषद गोंडा में नजूल अमीन के पद पर तैनात गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
यह गिरफ्तारी वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास स्थित अलंकार सिंह, सभासद राधाकुंड के घर के जमीनी तल वाले कमरे से हुई। नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय पर जॉन पार्कर शोरूम को नगर पालिका की रजिस्टर 45 में दुरुस्तीकरण के लिए एलबीएस चौराहे के पास रहने वाले परिवर्त्तन शुक्ला से पैसे मांगे थे।
Korba, Korba | Jul 17, 2026