पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया द्वारा पेराई सत्र 2025-26 की शेष ₹18.97 करोड़ की एफआरपी (FRP) राशि किसानों के खातों में जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 4,961 गन्ना विक्रेता किसानों को उनकी उपज का 100% एफआरपी भुगतान पूरा हो गया है। यह भुगतान 21 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को किया गया है।
कारखाना प्रबंधन के अनुसार, इस पेराई सत्र में किसानों से खरीदे गए गन्ने के बदले कुल ₹40.05 करोड़ का भुगतान किया जाना था। इससे पहले ₹21.07 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी थी, जबकि अब शेष ₹18.97 करोड़ का भुगतान भी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही पंडरिया शक्कर कारखाना ने इस सत्र का शत-प्रतिशत एफआरपी भुगतान पूरा कर लिया है। साथ ही प्रबंधन ने शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी जल्द किए जाने की जानकारी दी है।
यह उपलब्धि इसलि�
Korba, Korba | Jul 17, 2026