आज शाहरुख खान दुनिया के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे उनकी परवरिश भी अहम रही। शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा खान, जो अपने समय की बेहद पढ़ी-लिखी और प्रभावशाली महिला हुआ करती थीं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और इंग्लैंड से रैंक-होल्डर मजिस्ट्रेट भी थीं। उन दिनों अपने काम से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद स्वतंत्रता सेनानी थे। वहीं उनकी मां लतीफ फातिमा खान अपनी पढ़ाई-लिखाई, व्यक्तित्व और सामाजिक पहचान के लिए जानी जाती थीं। शाहरुख कई बार इंटरव्यू में अपनी मां का जिक्र गर्व के साथ कर चुके हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि ताज मोहम्मद से शादी करने से पहले लतीफ फातिमा की सगाई पूर्व भारतीय क्रिकेटर अब्बास अली बेग से हुई थी। उन्होंने 1959 से 1967 के बीच भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले थे और 1959 में अपने डेब्यू मैच में ही इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रच दिया था ह�
Korba, Korba | Jul 17, 2026