लालगंज: ऊंटी गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल, पीआरबी पुलिस ने पहुंचाया पीएचसी हलिया
हलिया ड्रमंडगंज मार्ग स्थित ऊंटी गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे अज्ञात बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआर 112 की पुलिस ने घायल को अचेतावस्था में उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।