झारखंड स्तब्ध, बोकारो शोक में… सुदिव्य सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बोकारो: कल तक जो चेहरा लोगों के बीच था, आज उसकी तस्वीर के सामने खड़े होकर हर आंख नम थी…
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन ने झारखंड के साथ-साथ बोकारो को भी गहरे शोक में डुबो दिया है।
शनिवार को बोकारो समाहरणालय परिसर में आयोजित शोक सभा में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मी एकत्र हुए। माहौल में सन्नाटा था और हर चेहरे पर एक ही दर्द—इतनी जल्दी कैसे चले गए सुदिव्य सोनू…?
उपायुक्त अजय नाथ झा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक चले जाना झारखंड और बोकारो के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और झारखंड के विकास के प्रति दिवंगत मंत्री की प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी।
शोक सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आज बोकारो की फिजाओं में एक ही एहसास है—
एक जनसेवक चला गया…
एक परिचित चेहरा खामोश हो गया…
लेकिन उनकी यादें और जनसेवा का संकल्प हमेशा जिंदा रहेगा।
🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि, सुदिव्य कुमार सोनू जी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
#सुदिव्यकुमारसोनू #SudivyaKumarSonu #बोकारो #bokaro #झारखंड #Jharkhand
Chas, Bokaro | Sep 6, 2026