सर्पदंश और डूबने पर कैसे बचाएं जान? CPR और सही इलाज की जानकारी दे रहे डॉ. मनीष त्रिपाठी
वाराणसी के सिगरा थाना परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष त्रिपाठी ने सर्पदंश और डूबने जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार और समय पर चिकित्सा सहायता के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सांस या हृदय की धड़कन रुकने जैसी स्थिति में प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा समय पर CPR दिए जाने से जीवन बचाने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं सर्पदंश होने पर मरीज को शांत रखें और प्रभावित अंग को स्थिर रखते हुए जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं।
डॉ. त्रिपाठी ने सर्पदंश के मामलों में झाड़-फूंक और अंधविश्वास के कारण इलाज में देरी न करने की अपील की। गंभीर मामलों में चिकित्सकीय निगरानी में एंटी-स्नेक वेनम का इस्तेमाल किया जाता है।
#SnakeBite
#SnakeBiteTreatment
#CPR
#CPRSavesLives
#FirstAid
#Drowning
#EmergencyCare
#HealthAwareness
#Varanasi
#VaranasiNews
#Sigra
#HealthTips