उतरौला: थाना सादुल्लाह नगर पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में दर्ज किया केस
प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाह नगर ने 19 दिसंबर शाम 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में परिजनों द्वारा तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसके आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।