उतरौला: रेहरा बाजार थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गुमशुदा बालक को ढूंढ कर परिजनों से मिलाया
थाना रेहरा बाजार पर 18 दिसंबर दोपहर 3 बजे परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि उनका 14 वर्षीय बालक विद्यालय जाने के नाम पर घर से निकला था, लेकिन अभी तक घर नहीं आया है।सूचना पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी डा0 जितेन्द्र कुमार द्वारा टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आस-पास एवं अन्य जनपदों में खोज की गई दोपहर 19 दिसंबर दोपहर 12 बजे बच्चों को परिजनों के दिया गया।