उतरौला: थाना उतरौला में शाहपुर इटई निवासी व्यक्ति ने अज्ञात वाहन की टक्कर से अपने पिता की मृत्यु पर दर्ज कराया केस
शाहपुर इटई निवासी राजेश मौर्य द्वारा बताया गया कि उसके पिता एवं भाई मिशन हॉस्पिटल से 14 दिसंबर को एक कार्यक्रम से लौट रहे थे की अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दिया गया जिन्हें इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया जहां से वापस लाते समय रास्ते में पिता की मृत्यु हो गई।थाना प्रभारी ने 17दिसंबर मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।