उतरौला: पुलिस ने मृत महिला के नाम पर हुए फर्जीवाड़े का किया खुलासा, 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा थाना रेहरा बाजार अंतर्गत बुधीपुर में महिला के मृत्यु के 24 वर्ष बाद मृतक महिला को जीवित दिखाकर बैनामा कराने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा 18 दिसंबर बुधवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि मृतक महिला के स्थान पर बैनामा करने वाली महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है। अन्य के संलिप्तता की जा रही है।