टीकमगढ़: लिधौरा की महिला ने एसपी कार्यालय में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा थाना से मामला सामने आया है। आज दिन रविवार की दोपहर करीब 3 बजे महिला राजाबेटी यादव अपने परिजनों के साथ SP दफ्तर पहुंची और थाना प्रभारी गिरजाशंकर,आरक्षक ब्रजप्रताप सहित अन्य दो पुलिसकर्मियों पर गाली गलौज और मारपीट के आरोप लगाकर कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में लिधौरा थाना प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया हैं।