टीकमगढ़: अस्तोन गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के अस्तोन गांव में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती का नाम अंजो खंगार निवासी अस्तोन बताया गया है। परिजन ने बताया कि युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।