टीकमगढ़: पठा जटउआ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बारातियों से भरी पिकअप पलट गई, लगभग 1 दर्जन लोग घायल हुए
टीकमगढ़ जिले के पठा जटउआ गांव के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। 108 एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।