टीकमगढ़: न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन के लिए बीमा कंपनी और आवेदक के अधिवक्तागणों की बैठक आयोजित हुई
8 मार्च 2025 आयोजित होने वाली नेशनल लोग अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में बीमा कंपनी एवं आवेदक के अधिवक्ता गण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष न्यायाधीश ने बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्तागण से एम ए सी टी के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।