टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले के इमलाना गांव में एक व्यक्ति पर हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के इमलाना गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल का नाम कोमल सेन निवासी इमलान गांव बताया गया है। घायल के बेटे ने बताया कि गांव के रतिराम नामक व्यक्ति ने हमारे खेत में बकरी भेज दी थी, पिता जी ने विरोध किया तो उसने पिता के साथ मारपीट कर दी। घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।