Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad
image
image
image
image
image

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार ने आज बंजरिया प्रखंड अंतर्गत जटवा जानेरवा का भ्रमण कर सिकरहना नदी के पानी के दबाव का अवलोकन किया गया। यहां पर बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता को लगातार सूक्ष्म नजर रखने एवं कटाव से बचाव हेतु हर संभव तैयारी रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार कटावरोधि कार्य प्रारंभ करा दें। अंचल अधिकारी बंजरिया को लगातार पेट्रोलिंग कराने का निर्देश देते हुए कहा गया कि बाढ़ प्रमंडल मोतिहारी के अभियंता तथा ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखें। यहां से निकलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने बंजरिया प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर आरटीपीएस, आधार केंद्र, सीएससी सेंटर का जायजा लिया गया एवं यहां काउंटर पर बैठे कर्मियों से पूछताछ की गई। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा ब्लॉक सह अंचल कार्यालय आए हुए आम लोगों से मिलकर भी वहां के कार्य संस्कृति संबंधी फीडबैक ली गई। यहां पर सीडीपीओ कार्यालय की जांच के दौरान कुछ कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026

MORE NEWS

प्रेस विज्ञप्ति
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी

दिनांक 18.07.2026 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वावधान में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित चेक बाउंस वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी द्वारा सभी पैनल अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव महोदय ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।

उन्होंने सभी पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) एवं पैनल अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता एवं समर्पण के साथ कार्य करें तथा संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने चेक बाउंस मामलों का समाधान कराने हेतु प्रेरित करें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोतिहारी आम जनता से भी अपील करता है कि वे इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित चेक बाउंस वादों का आपसी सहमति से त्वरित, सस्ता एवं प्रभावी निस्तारण कराएं।

लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि आपसी सौहार्द भी बना रहता है। अतः अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी दिनांक 18.07.2026 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वावधान में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित चेक बाउंस वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी द्वारा सभी पैनल अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव महोदय ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके। उन्होंने सभी पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) एवं पैनल अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता एवं समर्पण के साथ कार्य करें तथा संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने चेक बाउंस मामलों का समाधान कराने हेतु प्रेरित करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोतिहारी आम जनता से भी अपील करता है कि वे इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित चेक बाउंस वादों का आपसी सहमति से त्वरित, सस्ता एवं प्रभावी निस्तारण कराएं। लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि आपसी सौहार्द भी बना रहता है। अतः अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए
    आज दिनांक 17.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय  मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम  जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 60 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की।
      प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही  समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
   आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित  आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
      जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में आज वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए आज दिनांक 17.07.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 60 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा । आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया। जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में आज वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026

जिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण 

     जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों के उपस्थित की जांच की गई। बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखा गया एवं एक-एक कर्मी का परिचय प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय में संधारित लॉग बुक एवं कार्य आवंटन को देखा गया एवं जरूरी निर्देश दिए गए।
    भू-अर्जन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा की परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। जो भी परिवादी आते हैं उनके साथ सम्यक व्यवहार किया जाए। कई परिवाद पत्र एवं उसके निष्पादन का अवलोकन किया गया।
   जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में चल रहे सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं यथा रक्सौल हवाई अड्डा एवं 139w पथ निर्माण से संबंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाई जाए।  जिनका भी फाइल अंचल से प्राप्त हो गया है, नियमानुसार जांच करते हुए उसका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करायी जाए।
 जिलाधिकारी के द्वारा भुगतान सम्बन्धी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। 
जो नए लिपिक/ सहायक जिला भू अर्जन कार्यालय में ट्रांसफर होकर आए हैं वे तुरंत प्रभार ग्रहण करें एवं कार्यों को गति दें।
       निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

जिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों के उपस्थित की जांच की गई। बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखा गया एवं एक-एक कर्मी का परिचय प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय में संधारित लॉग बुक एवं कार्य आवंटन को देखा गया एवं जरूरी निर्देश दिए गए। भू-अर्जन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा की परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। जो भी परिवादी आते हैं उनके साथ सम्यक व्यवहार किया जाए। कई परिवाद पत्र एवं उसके निष्पादन का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में चल रहे सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं यथा रक्सौल हवाई अड्डा एवं 139w पथ निर्माण से संबंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाई जाए। जिनका भी फाइल अंचल से प्राप्त हो गया है, नियमानुसार जांच करते हुए उसका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करायी जाए। जिलाधिकारी के द्वारा भुगतान सम्बन्धी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। जो नए लिपिक/ सहायक जिला भू अर्जन कार्यालय में ट्रांसफर होकर आए हैं वे तुरंत प्रभार ग्रहण करें एवं कार्यों को गति दें। निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार भी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026