प्रेस विज्ञप्ति
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी
दिनांक 18.07.2026 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वावधान में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित चेक बाउंस वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी द्वारा सभी पैनल अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव महोदय ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे वादकारियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।
उन्होंने सभी पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) एवं पैनल अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता एवं समर्पण के साथ कार्य करें तथा संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने चेक बाउंस मामलों का समाधान कराने हेतु प्रेरित करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मोतिहारी आम जनता से भी अपील करता है कि वे इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं और अपने लंबित चेक बाउंस वादों का आपसी सहमति से त्वरित, सस्ता एवं प्रभावी निस्तारण कराएं।
लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि आपसी सौहार्द भी बना रहता है। अतः अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar