जिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों के उपस्थित की जांच की गई। बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखा गया एवं एक-एक कर्मी का परिचय प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यालय में संधारित लॉग बुक एवं कार्य आवंटन को देखा गया एवं जरूरी निर्देश दिए गए।
भू-अर्जन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा की परिवाद पत्रों का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। जो भी परिवादी आते हैं उनके साथ सम्यक व्यवहार किया जाए। कई परिवाद पत्र एवं उसके निष्पादन का अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में चल रहे सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं यथा रक्सौल हवाई अड्डा एवं 139w पथ निर्माण से संबंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाई जाए। जिनका भी फाइल अंचल से प्राप्त हो गया है, नियमानुसार जांच करते हुए उसका शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करायी जाए।
जिलाधिकारी के द्वारा भुगतान सम्बन्धी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया।
जो नए लिपिक/ सहायक जिला भू अर्जन कार्यालय में ट्रांसफर होकर आए हैं वे तुरंत प्रभार ग्रहण करें एवं कार्यों को गति दें।
निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
3 views | East Champaran, Bihar | Jul 17, 2026