रावतसर: पल्लू पुलिस ने अवैध 11 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित एक युवक को किया गिरफ्तार।
पल्लू पुलिस ने नशे की पर कार्रवाई करते डोडा पोस्त सहित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मंगलवार को मिली जानकारी अनुसार स्वामी होटल के सामने मेगा हाईवे पर रोशन लाल जाट निवासी नाथडियास पुलिस थाना रायपुर जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक से 11 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।