रावतसर: रावतसर एसडीएम संजय कुमार ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण।
रावतसर एस डी एम संजय कुमार ने मंगलवार को शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। एस डी एम द्वारा रावतसर सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड, जलदाय विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। शहर की विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मौके पर एसडीएम द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।