रावतसर: रावतसर पुलिस ने कल्याण भूमि से पानी मोटर पंप चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने सोमवार को चोरी प्रकरण में एक युवक को गिरफ्तार किया है। 25 मई को अज्ञात चोर द्वारा कल्याण भूमि रावतसर में पानी मोटर पंप चोरी की थी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ शिवा पुत्र कृष्ण लाल नाई निवासी वार्ड नंबर 34 रावतसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का चोरी प्रकरण को लेकर अनुसंधान जारी है।